शहर में बढ़ी ठंड, शीतलहर का असर
खबर सबतक 24 न्यूज | छत्रपति संभाजीनगर
शहर और जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते आठ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा में ठंडक बढ़ गई है और अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में रात व सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते नजर आ रहे हैं।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में अचानक बदलाव के चलते सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
बाजार में गर्म कपड़ों की मांग तेज
ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग में इजाफा हुआ है। शहर, उपनगरों और ग्रामीण बाजारों में ऊनी कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। वहीं, चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ बढ़ती नजर आ रही है।
