नागपुर / लाखांदूर. सेंट्रल लॉ कॉलेज, नागपुर के डायरेक्टर डॉ. एस.एम. राजन को भारतीय संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने और लोकतंत्र की भावना मजबूत करने में अमूल्य योगदान देने के लिए 26 जनवरी को बहुजन प्रबोधन मंच, लाखांदूर (जिला : भंडारा) और नागवंश बहुउद्देशीय संस्था, नागपुर की ओर से ‘संविधान मित्र पुरस्कार’ से नवाजा गया।

इसलिए नवाजा गया
डॉ. राजन ने महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में जाकर अपने विशाल ज्ञान, प्रभावशाली वाणी से लोगों को यह बताया कि संविधान देश की आत्मा है। संविधान सागर है। उन्होंने जनसमुदाय को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में न सिर्फ जागरूक किया बल्कि महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। डॉ. राजन यह पुरस्कार पाने वाले विदर्भ से पहले व्यक्ति हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके सहयोगियों, राजनीतिज्ञों और स्टूडेंटस ने बहत बधाई दी है।

सम्मेलन के आयोजन को 25 साल पूरे
26 जनवरी को सम्मेलन के आयोजन को 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लाखांदूर में दो दिवसीय रजत महोत्सव राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
