sambhajinagar ki har dhakan, har khabar -sabse phle
ड्रेनेज लीकेज से 33 जगह गंदा पानी
रोज मिल रहे 8-10 पीलिया-डायरिया के मरीज
छत्रपतिसंभाजी नगर
मध्य प्रदेश के इंदौर में में गंदे पानी से फैली महामारी के बाद भी संभाजीनगर में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। शहर में पीने के पानी में ड्रेनेज मिक्स होने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सर्वे के अनुसार 33 स्थानों पर पाइप लीकेज के कारण गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार प्रभावित इलाकों से प्रतिदिन 8 से 10 मरीज पीलिया, डायरिया, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
33 स्थानों पर गंदे पानी की शिकायत
मुंकुदवाड़ी मस्जिद कॉलोनी, सिडको एन-6 (3), सिडको एन-12 (4), पहाड़सिंहपुरा, भीमनगर, भावसिंहपुरा, चांदमारी मस्जिद क्षेत्र, साहेबा कॉलोनी, मिलकॉर्नर, समर्थनगर, कबड़ियापुरा, असेफिया कॉलोनी, पैठन गेट, गुलमंडी, नवाबपुरा, कबीरनगर, गजानननगर, भवानीनगर, काछीवाड़ा, गाड़िया पार्क, नागसेन कॉलोनी और कैसर कॉलोनी सहित कई इलाकों से शिकायतें मिली हैं।नागरिकों का कहना है कि 8–10 दिन में एक बार रात 1 से 2 बजे पानी आता है, और शुरुआती 20 मिनट तक बदबूदार व ड्रेनेज मिक्स पानी निकलता है।
1975 की पाइपलाइन बनी मुसीबत
नगर निगम जलापूर्ति विभाग के अनुसार वर्ष 1975 में बिछाई गई कई पाइपलाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे लीकेज बढ़ रहे हैं। विभाग का दावा है कि शिकायत मिलते ही मरम्मत कर पानी की लैब जांच कराई जाती है।वाटर सप्लाई विभाग के कार्यकारी अभियंता किरण ढांडे के अनुसार, “लीकेज मिलने पर तत्काल सुधार किया जा रहा है और पानी की टेस्टिंग के बाद ही सप्लाई छोड़ी जाती है।”
इंदौर की घटना से चेतावनी
दिसंबर 2025 में इंदौर में सीवर लीकेज से दूषित पानी की आपूर्ति के कारण 15 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजार से अधिक लोग बीमार पड़े थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संभाजीनगर में स्थिति पर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात गंभीर हो सकते हैं।
रोज बढ़ रहे मरीज
स्थानीय चिकित्सकों के अनुसार, गांधीनगर, चूनाभट्टी, गुलमंडी, औरंगपुरा, कुंवरफल्ली व नगरखाना क्षेत्रों से प्रतिदिन 8–10 मरीज डायरिया और पीलिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
8-10 दिन बाद, वह भी आधी रात को पानी
नागरिकों का कहना है कि 8–10 दिन में एक बार रात 1 से 2 बजे के बीच पानी की सप्लाई होती है। शुरुआती 15–20 मिनट तक नल से बदबूदार और ड्रेनेज मिक्स पानी निकलता है। महापौर समीर राजुरकर ने कहा है कि समस्या की समीक्षा कर स्थायी समाधान निकाला जाएगा और नई जल योजना में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।
खबर को ज्यादा से ज्यादा वाटसएप पर शेयर करें
