छत्रपति संभाजीनगर
नगर निगम चुनाव की मतगणना के बाद शहर में जश्न का माहौल था, लेकिन इसी दौरान गांधी नगर इलाके में एक उम्मीदवार की हार के बाद उनके घर पर भीड़ ने पथराव किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ युवक घर पर पत्थर फेंकते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पथराव में घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए, वहीं बाहर खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
14 आरोपियों पर मामला
घटना के बाद शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बंटी चावरिया की शिकायत पर क्रांति चौक पुलिस थाने में कुल 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने गांधी नगर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
